Kamesh Thakur
रांची: पिठोरिया थाना क्षेत्र के राहा पंचायत के सिमबरबडा गांव में एक व्यक्ति का शव झाड़ियों से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी लुम्बा उरांव(45) के रूप में हुई है। गुरुवार की सुबह गांव वालों ने लुम्बा उरांव का शव पास झाड़ियों में देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पिठोरिया थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार लुम्बा उरांव की पत्नी का गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध था। आशंका जताया जा रहा है कि लुम्बा उरांव की हत्या रास्ते से हटाने के लिए कर दी गई। और शव को छिपाने के उदेश्य से झाडी में फेक दिया गया। पुलिस सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है।