NUTAN
लोहरदगा: जिले में पड रहे भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं अपितु बेजान पशु पक्षी भी प्यास से व्याकुल हैं।इस निमित्त लोहरदगा साइंस फ़ॉर सोसाइटी व बर्म्मन हाइवे पेट्रोल पंप के द्वारा बीएस कॉलेज के निकट कल प्रात 7 बजे से राहगीरों के बीच मिट्टी के सिकोरे व चावल प्रतीक के तौर तथा एक अभियान के शुरुआत के तहत वितरण किया जाएगा। साथ ही राहगीरों से अपील की जाएगी कि वे भी अपने गाँव- घरों व मोहल्लों के लोगों से अपने घरों के ऊपर सिकोरे में पानी भरकर व चावल के दाने रखे। साथ ही घर- प्रतिष्ठान के बाहर विचरण कर रहे आवारा कुत्ता या पशुधन के लिए भी पेयजल की व्यवस्था रखें। इस अभियान में डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षाविद, रिटायर्ड फ़ौजी व सरकारी अधिकारी एवं समाजसेवी भी शिरकत करेंगे।सोसायटी के सचिव राहुल कुमार ने आमजनों से भी इसअभियान में सम्मिलित होने की अपील की है।
