रांची। राजद के वरिष्ठ नेता 85 वर्षीय राजकिशोर सिंह यादव का सीने में दर्द के बाद पारस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। राजकिशोर सिंह यादव दानापुर से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी थे और कई बार दानापुर नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके थे। राजकिशोर सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी नेताओं और कार्यकतार्ओं ने उनके योगदान को याद किया है। उनका अंतिम संस्कार जल्द ही किया जाएगा।राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर बताया कि एकीकृत झारखंड/बिहार एवं चौधरी चरण सिंह तथा राजद सुप्रीमो लालू प्र यादव के साथ राजनीति करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकिशोर सिंह यादव का आज सीने में दर्द के बाद आकस्मिक निधन हो गया। ने बताया कि राजकिशोर सिंह यादव बेहद प्रखर नेता थे,वे हमेशा दबे कुचले पिछड़े शोषित लोगों के लिए आवाज बुलंद किया ,एचईसी के सेवानिवृत कर्मचारी भी थे।
