सदर थाना क्षेत्र में दो लोगों ने की आत्महत्या

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। सदर थाना क्षेत्र के चुन्ना भट्ठा में सिंकू पासवान नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार सिंकू पासवान लोअर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह चुन्ना भटठा स्थित अपने ससुराल आया हुआ था। पुलिस के अनुसार, ससुराल में ही उसकी अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर सोमवार की रात में झगड़ा हुआ था। इसी बात से नाराज होकर सिंकू पासवान ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह सिंकू का शव कमरे में पडा मिला।
वहीं दूसरी घटना सदर क्षेत्र के भाभा नगर में हुई है। यहां विजय राम 56 वर्षीय ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी विंदूओं पर जांच मे जुट गयी।