शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को भेजा गया कांजी हाउस

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

लातेहार: नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत के शहरी क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं के खिलाफ नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन ने कड़ाई से एक्शन लेते हुये शहर में घुम रहे लावारिस पशुओं को पकड़ने का निर्देश दिया था। जिसके बाद से कांजी हाउस के संवेदक अयोध्या प्रसाद के द्वारा अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान मेन रोड़ में चलाया गया इस दौरान शहर में विचरण कर रहे दो लवारिश पशुओं को पकड़ कर कांजी हाउस में भेज दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुये नगर प्रशासक राजीव रंजन ने कहा कि पिछले कई दिनों से नगर पंचायत के द्वारा लोगों से अपील किया जा रहा था पशुपालकों से अपने पशुओं को सड़क में विचरण करने के लिये नहीं छोड़ें।
पर कुछ पशु मालिकों के द्वारा इस अपील को अनदेखी किया जा रहा था जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गया था। दुर्घटना की आंशका को देखते हुये शहर में एक बार फिर से लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।