श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का किया गया आयोजन

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandeshlive Desk

रांची: बुधवार को 112 वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का संचालन संस्था के सदस्य एवम श्रद्धालु श्रुती गोयल के जन्मदिवस के सुअवसर पर राँची निवासी उनके माता -पिता विष्णु संगीता गोयल और उनके परिवार के सौजन्य से किया गया। भंडारे में संस्था के द्वारा श्रुती गोयल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे आये हुए बच्चों महिलाओ एव पुरूष श्रद्धालुओ के बीच पुडी, सब्जी, पुलाव एवम खीर का वितरण किया गया। कार्यक्रम सह संयोजक ओमप्रकाश सरावगी ने विष्णु गोयल एव उनकी धर्म पत्नी संगीता गोयल को अन्नापूर्णा भंडारे का स्मृति चिन्ह एव अंग वस्त्र प्रदान कर अन्नापूर्णा माता और राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान का आशिर्वाद प्राप्त किया।

गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के 51 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को रांची शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी (राधा-कृष्ण) मंदिर (मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम आश्रम) के प्रांगण मे संस्था के सदस्य विष्णु गोयल, संगीता गोयल,श्रुती गोयल लता केडीया,विशाल जालान के द्वारा वहाँ के प्रभु प्रेमी ग्रामीणों मंदिर के आस पास के रहने वाले श्रद्धालुओ, प्रभु प्रेमी परिवार के सदस्यों मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच 112 वाँ निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का विधिवत उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।

आज संस्था के सदस्यो ने श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान एव गुरू महाराज की फोटो पर चंदन वंदन कर अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद अर्पित कर वहा उपस्थित पुजारियों को भोजन खिलाकर दक्षिणा देकर मंदिर परिसर मे आये हुए महिलाओ और पुरूषों श्रद्धालुओ को चंदन का तिलक करने भजन संकीर्तन कर आज के 112 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण शुरू किया गया। आज के भंडारे मे संस्था ने भोजन के प्रसाद मे विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनो का पुडी,केसरिया खीर,आलु लाल चना टमाटर मिश्रित सब्जी,एवं भेजिटेबल पुलाव का वितरण किया गया।

प्रणामी निःशुल्क अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:30 बजे से पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन मंदिर के प्रांगण में संस्था के द्वारा की जाती है। आज के अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा के महान कार्य में विशेष रूप संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,अनुप अग्रवाल,ओम प्रकाश सरावगी,नन्द किशोर चौधरी, पवन पौदार, विशाल जालान, चन्द्रदिप साहु, धीरज कुमार गुप्ता, परमेश्वर साहु, महेश वर्मा, बसंत वर्मा महिला समिति की वरिष्ठ सदस्या सुनीता अग्रवाल, अमिता जालान, शुद्धीकरण जालान, विशाखा जालान, वंदना जालान एव इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।