तीन से चार दिन तक बादल छाएंगे: अभिषेक आनंद

360° Ek Sandesh Live

Ranchi : मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक हवा के रूख में बदलाव होंगे। इस वजह से आसमान में बादल छाएंगे। ठंड का मिलाजुला असर रहेगा पर बारिश होने की संभावना नहीं के बराबर है। ऐसे में मौसम के बदलाव के साथ भी दीपावली का मजा लिया जा सकता । मौसम विभाग रांची की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में हवा के रुख में आए बदलाव के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। झारखंड के ऊपरी वातावरण में जहां पश्चिमी हवा आ रही है, वहीं इसकी निचली सतह पर बंगाल की खाड़ी से दक्षिण पूर्व की हवा आ रही है। इसमें हल्की नमी होने के कारण यहां आंशिक बादल छा सकते हैं। इसके बावजूद रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बदलाव वरीय मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि हवा के रूख में बदलाव और आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी अगले पांच दिनों तक राजधानी समेत राज्य के विभिन्न भागों के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऊपरी स्तर पर पश्चिम की शुष्क और ठंडी हवा के आने से दिन के तापमान में एक डिग्री तक की कमी हो सकती है। तीन से चार दिन तक बादल छाएंगे, लेकिन बारिश होने का पूवार्नुमान नहीं है।