कुल्हाड़ी से मारकर एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

सिमडेगा: सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के शाहपुर पटिया टोली में आज सड़क किनारे राम सिंह पिता स्व लालजी सिंह नामक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गई। सूचना मिलते हीं पुलिस वहां पहुंची। कोलेबिरा थाना प्रभारी शशि शेखर सिंह ने बताया कि हत्या कुल्हाड़ी से मारकर की गई है। घटना लगभग दोपहर 2 बजे की है हत्या के कारणों और हत्या करने वालों का अभी तक पता नही चला है। पुलिस छानबीन कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक और उसकी पत्नी राउरकेला उड़ीसा में फैक्ट्री में लोहा गलाने का काम करते थे 10 -12 दिन पहले खेती का रोपा रोकने के लिए गांव आए थे

Spread the love