केदल गांव में लैम्पस कार्यालय का हुआ उदघाटन

360° Agriculture Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची: कांके प्रखंड के अंतर्गत केदल गांव में शुक्रवार को मुखिया राहूल मुंडा व बीसीईओ सुदर्शन चौबे ने नारियल फोड़कर एवं पिता काटकर लैम्पस कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में सुभाषचन्द्र पाहन एवं सचिव सह ऑपरेटर के रूप में तौकीर अंसारी का चयन किया गया। वही लैम्पस का उद्घाटन होने से स्थानीय क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है। बीसीईओ सुदर्शन चौबे ने कहा अब लोगों को धान एवं अन्य फसल बिक्री करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें उचित दाम पर फसल का मूल्य मिलेगा। कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए यह लैम्पस मील का पत्थर साबित होगा। केदल मुखिया राहुल मुंडा ने कहा कि यह कार्यालय आम लोगों के लिए वरदान साबित होगा। फसल का उचित मूल्य मिलेगा। साथ ही उक्त कार्यालय में डिजिटल सेवा भी उपलब्ध है। मौके पर पंसस लीलावती देवी, वरिष्ठ समाजसेवी हाजी सफरुद्दीन अंसारी, पूर्व पंसस गणेश्वर नारायण,समाजसेवी महमुद अंसारी,नील मोहन मुंडा,रुस्तम अंसारी(सदर),श्रवण लोहरा,मोहम्मद अंसारी, राजेश महतो,सरवर आलम समेत गांव के अन्य कई लोग उपस्थित थे।