सोनवर्षा में जला 63 केवी का ट्रांसफार्मर, सैकड़ों घर में छाया अंधेरा

360° Ek Sandesh Live

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): प्रखंड के बभने पंचायत के सोनवर्षा गांव में ट्रांसफॉर्मर जल जाने की सूचना मिली है। इस कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर को बदला जाए, ताकि बिजली आपूर्ति बहाल हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की जानकारी विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गांव के हीं अविनाश कुमार,जितेंद्र कुमार, चंदन कुमार, विवेक पासवान सहित कई लोगों ने बताया कि इस 63 केवी के ट्रांसफार्मर पर काफी ओवर लोड है जिस कारण यह खराब हो चुका है। गांव वालों ने बिजली विभाग से ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

Spread the love