31 दिवसीय रूरल मेसन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

360°

Eksandeshlive Desk

साहिबगंज : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान साहिबगंज के माध्यम से 31 दिवसीय रूरल मेसन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आर्सेटी निदेशक प्रदीप कुमार झा दीपक, आजीविका सखी मंडल के डीएम जॉब्स एंड स्किल राजेन्द्र कुमार ने सभी प्रशिक्षुओ को प्रमाणपत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 21 प्रशिक्षुओं का सफल असेसमेंट भी कराया गया। साथ ही 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन गंगा प्रसाद मुखिया, संतोष कुमार गोंड, हरिप्रसाद मुखिया, देवराज सिंह, मखमल पुर साउथ वार्ड सदस्य मद जैनुल हक, शत्रुघ्न यादव, जेएसएलपीएस सीसी जोशेफ किस्कू और लालन पासवान ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर आर्सेटी प्रशिक्षक राजहंस कुमार और उपेन्द्र गोप उपस्थित थे। कार्यक्रम में आजीविका सखी मंडल से आई हुई कुल 25 दीदियों ने भाग लिया। मुखिया संतोष कुमार गोंड ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुये कहा कि महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन कर समाज और देश के आर्थिक विकाश में सहयोग कर सकती हैं और अपने परिवार को आर्थिक कमजोरी को मजबूत कर सकती हैं। निदेशक ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेएसपीएलस और आर्सेटी आज समाज में बहुत अच्छा काम कर रही है और अभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्जवल भविष्य का रास्ता दिखा रहे हैं। मौके पर सभी प्रखंडों से आए कुल 35 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने सहित दर्जनों महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।

Spread the love