रांची डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर में चलाया सघन जांच अभियान

Crime

Eksandeshlive Desk

रांची : रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद गुरुवार को रांची डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर में सघन जांच अभियान चलाया। रांची पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता भवन को बारीकी से तलाश कर रही है। धमकी के बाद से ही पुलिस टीम कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रख रही है। संदिग्ध प्रतीत होने पर लोगों की तलाशी ली जा रही है और परिसर में मौजूद वस्तुओं की भी जांच की जा रही है। पिछले दिनों ही रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके साथ ही एसएसपी ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

Spread the love