SUNIL KUMAR
साहिबगंज: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहेबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में मंडल कारा,जेल अदालत, विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डीएलएसए के सचिव विश्वनाथ भगत, लीगल डिफेंस काउंसिल और जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बंदियों के मामलों की सुनवाई की गई तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, जमानत प्रक्रिया सहित उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवा व परामर्श भी दिया।
