By Washim
बालूमाथ : लातेहार जिला के बालूमाथ के एकीकृत प्रखंड बारियातु मे मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बारियातु थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारियातु थाना कांड संख्या-20/25 दिनांक 19 मार्च 2025 में दर्ज मामले के फरार प्राथमिकी अभियुक्त रूपलाल यादव, पिता स्व. सोहर यादव, निवासी बान्दु थाना लावालौंग जिला चतरा, राकेश साव उर्फ राकेश कुमार साहु, पिता कुल्लु साव उर्फ कुलेश्वर साहु, निवासी बान्दु थाना लावालौंग जिला चतरा तथा शंकर तुरी, पिता लालदेव तुरी, निवासी लेबराही (जावाबार) थाना बारियातु जिला लातेहार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त मामला NDPS एक्ट की धारा 17(B), 22(B) एवं 29 के तहत दर्ज है। पुलिस के अनुसार इन अभियुक्तों की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके अलावा अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती से जुड़े मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बारियातु थाना कांड संख्या-77/24 दिनांक 28 दिसंबर 2024 के प्राथमिकी अभियुक्त फुलेश्वर गंझु उर्फ फुलदेव गंझु, पिता गंदौरी गंझु, निवासी लेबराही (जावाबार) थाना बारियातु जिला लातेहार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 15(C), 17(C), 18(B) एवं 25 के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं अफीम की अवैध खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार के मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तारी अभियान में बारियातु थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।छापेमारी दल मे बारियातु थाना प्रभारी रंजन पासवान,अनूप कुमार, जितेंद्र कुमार,छोटू पांडा,सभी बारियातु थाना के पु०अ०नि० मौजूद थे।
