रक्षा राज्य मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा को किया सम्मानित

360° Ek Sandesh Live

News by Sunil


रांची : जिला के ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत चंद्र गांव स्थित अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा के आवास पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिव्यानी लिंडा को सम्मानित किया तथा उनके परिवार से मुलाकात कर घर की स्थिति का जायजा लिया।
घर की जर्जर स्थिति को देखकर मंत्री संजय सेठ ने परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बरसात आने से पहले दिव्यानी लिंडा का नया घर बनवाने में अपनी ओर से जितना संभव होगा, पूरा सहयोग किया जाएगा ताकि परिवार को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान दिव्यानी लिंडा के भाई की गंभीर बीमारी की जानकारी मिलने पर मंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द दिव्यानी लिंडा के भाई को दिल्ली एम्स में इलाज के लिए भेजा जाएगा, जहां उनके सहयोग से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।कार्यक्रम में मौजूद Star Warriors Football Club के 200 से अधिक खिलाड़ियों एवं बच्चों ने केंद्रीय मंत्री संजय सेठ का जोरदार स्वागत किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाकर और तालियों के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया।इस मौके पर स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब के संरक्षक जगदीश सिंह जग्गू, उप संरक्षक रामेंद्र कुमार,रेशमी तिर्की, सुरेन्द्र उरांव तथा क्लब के संस्थापक सह कोच अनवरूल हक उर्फ बबलू मौजूद रहे। सभी ने दिव्यानी लिंडा की उपलब्धियों पर गर्व जताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद गांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और देश का नाम रोशन किया है।
स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब लगातार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क फुटबॉल प्रशिक्षण एवं शिक्षा देने का कार्य कर रहा है और आज क्लब से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं

Spread the love