News By Ashok Anant
हंटरगंज(चतरा) जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के माननीय सचिव महोदय के निर्देशानुसार केंद्र केदली कला के पी एल वी मिथिलेश कुमार के द्वारा ग्राम पंचायत केदली कला के बेलगड़ा में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को नालसा स्कीम के अंतर्गत नशीले पदार्थों के सेवन करना एवं व्यापार करना दोनों कानूनन अपराध है। नशीले पदार्थो के सेवन से होने वाले हानि को समझाया। ग्रामीणों को नशा पान को ना और जिंदगी को हां कह कर नशा ना करने की सलाह दी गई। मध्यस्थता केंद्र लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा गरीब लोगों को मिलने वाले सहायता के विषय में जानकारी दी गई। नालसा टोल फ्री नंबर 15 100 की जानकारी दी गई।
