झारखंडी जनता के लिए फिर उलगुलान की जरूरत : आजसू

360° Ek Sandesh Live

News by Sunil

रांची: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर आजसू पार्टी ने मंगलवार को रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर जननायक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर आजसू नेताओं ने झारखंडी जनता के हक, सम्मान और पहचान के संघर्ष के लिए फिर से उलगुलान छेड़ने का आह्वान किया। मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण, अन्याय और दमन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और अस्मिता की रक्षा का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक न्याय एवं आत्मसम्मान की लड़ाई का प्रतीक है। आज के दौर में उनके विचार और संघर्ष समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने के लिए सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और मूलवासी-आदिवासी हितों की रक्षा के प्रति सभी को प्रतिबद्ध होना होगा। आजसू पार्टी सदैव उनके आदर्शों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित रही है। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, परवाज खान, ज्ञान सिन्हा, कुमुद वर्मा, सुरेंद्र लिंडा, ओम वर्मा, प्रभात सिंह, डॉ. पार्थ पारितोष, अब्दुल जब्बार अंसारी, प्रताप सिंह, अजीत कुमार, सौरभ शर्मा, अमन साहू, मोहन दास, सौरभ यादव , रवि रोशन सहित कई लोग मौजूद थे।

Spread the love