माउंट कार्मल स्कूल में सीआईएससीई जोनल फुटबॉल का आगाज

360° Ek Sandesh Live

मिस्टर एडविन ने बढ़ाया हौसला, गर्ल्स अंडर-17 में मेजबान टीम बनी चैंपियन

​मेसरा (रांची): माउंट कार्मल स्कूल ओरमांझी के खेल मैदान में बुधवार को तीन दिवसीय 12 वीं सीआईएससीई जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का शानदार शुभारंभ हुआ। 3 जुलाई तक चलने वाले इस नॉकआउट टूर्नामेंट में कुल 20 नामचीन स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह का आरंभ छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। ​समारोह के मुख्य अतिथि बिशप वेस्टकोट बॉयज स्कूल नामकुम के प्रिंसिपल मिस्टर एडविन ने द्वीप प्रज्वलित कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है,जो हमें अनुशासन और टीमवर्क सिखाता है। मौके पर स्कूल के डायरेक्टर फादर दीपक,असिस्टेंट डायरेक्टर फादर नेल्सन और प्रिंसिपल सिस्टर टेसीन ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। ​पहले दिन के मैचों के परिणाम: ​गर्ल्स अंडर-17,प्रतियोगिता के पहले मैच में उर्सुलाइन ईएमएस खूंटी ने प्रभात तारा ईएमएस रांची को 1-0 से हराया। इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में मेजबान माउंट कार्मल स्कूल ओरमांझी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उर्सुलाइन खूंटी को 3-0 से शिकस्त देकर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ​बॉयज अंडर-14,पहले मैच में डॉन बॉस्को स्कूल (जेएच 090) ने प्रभात तारा रांची को 4-1 से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में सेंट जेवियर्स डोरंडा ने सेंट चार्ल्स (जेएच 083) को 2-1 से हराया। जेवियर्स के लिए सेमसन तोपनो (12वें मिनट) व अंश केरकेट्टा (16वें मिनट) और सेंट चार्ल्स के लिए एरोन सावी होरो (3रे मिनट) ने गोल दागे। ​अन्य नॉकआउट मुकाबले: ​माउंट कार्मल ने बिशप हार्टमैन को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ​सेंट थॉमस धुर्वा को सीएनडी तोरपा के खिलाफ वॉकओवर मिला। ​डब्ल्यू जॉन स्कूल ने सेंट एन्स को 5-0 से करारी शिकस्त दी। ​बिशप बहुबाजार ने बेथानी कॉन्वेंट को 2-0 से हराया। ​बिशप वेस्टकोट नामकुम ने सेंट चार्ल्स को 3-1 से पराजित किया। ​उर्सुलाइन मुरी ने एस.डी.ए. खूंटी को 1-0 से मात दी। ​उर्सुलाइन खूंटी ने सेंट जेवियर्स को 2-0 से शिकस्त दी। ​डॉन बॉस्को एस. कोकर ने प्रभात तारा धुर्वा को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
[8:11 pm, 1/7/2026] A Ek Mustafa: 🙏💐

Spread the love