सेंट गैब्रियल एंड मोनिका स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

360° Education Ek Sandesh Live

SHYAM

रांची: सेंट गेब्रियल एण्ड मोनिका स्कूल एदलहातू में स्वतंत्रता दिवस बच्चों एवं शिक्षकों ने बड़े ही उल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया । प्रभात फेरी में बच्चों के देशभक्ति नारे गूंज रहे थे और राहगीरों को देशभक्ति का सुंदर संदेश बच्चों ने और शिक्षकों ने दिया। बच्चे विभिन्न तरह के वेशभूषा में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, भारत माता, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस आजाद, फौज के सिपाही, बिरसा मुंडा के वेशभूषा में स्कूल आए। साथ ही साथ बच्चों के सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम भी बहुत ही मनभावन रहे।

झंडोत्तोलन विद्यालय की संस्थापिका, निर्देशिका सह प्राचार्या डॉ सुषमा केरकेट्टा ने किया उन्होंने अपने संदेश में कहा आज हम कृतज्ञ हैं उन वीर शहीदों का जिनके द्वारा किए गए बलिदान से हमारा देश आजाद हुआ और उन्होंने इस आजादी को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबों को दी है आज हमारा पावन कर्तव्य बनता है कि हम अपने अंदर के स्वार्थ और अन्य विकारों से उठकर देश के संविधान की रक्षा करें बच्चों को शिक्षा, नैतिकता, देश भक्ति, स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों पर विशेष ध्यान दें और देश के विकास में निरंतर अपना सहयोग दें। बच्चों के बीच लड्डू का वितरण किया गया।

Spread the love