मनन विद्या के दो मॉडल सीबीएसई कौशल प्रदर्शनी में चयनित,क्षेत्रीय स्तर पर दिखाएंगे हुनर

360° Ek Sandesh Live

News by Mustaffa

​मेसरा (रांची): गुरु नानक उच्च विद्यालय (रांची) में आयोजित सीबीएसई कौशल प्रदर्शनी एवं करियर मार्गदर्शन उत्सव 2026 में मनन विद्या मनरखन महतो विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और नवोन्मेष का शानदार प्रदर्शन किया है। झारखंड के 39 विद्यालयों की भागीदारी के बीच इस विद्यालय की दो परियोजनाओं का चयन क्षेत्रीय स्तर के लिए हुआ है। पर्यावरणीय स्थिरता: कक्षा 12वीं की छात्रा दृष्टि गांगुली और श्वेता सिंह। ​उद्यमिता एवं वित्तीय साक्षरता: कक्षा 12वीं के छात्र शुभम कुमार और अभिराज। ​सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष मनरखन महतो ने कहा,यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की लगन,कड़े परिश्रम और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय सदैव छात्रों में व्यावहारिक कौशल,नवोन्मेष और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम,रोजगार,प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह थे। वहीं,आईएचएम रांची के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार और डॉ प्रिया श्रीवास्तव सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्राचार्या रेखा नायडू,निदेशक मनोज कुमार महतो,ट्रस्टी वीरेंद्रनाथ ओहदार,खुशबू सिंह,कृति काजल,उर्मिला देवी,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासक मीना कुमारी एवं शिक्षकों ने चयनित छात्रों को आगामी चरण के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Spread the love