SUNIL
साहिबगंज: मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनीस कुमार पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 60/26 (दिनांक 03 जून 2026) के प्राथमिक अभियुक्त मोहम्मद राज खान, पिता नफील खान, निवासी महादेवगंज मुस्लिम टोला, थाना मुफ्फसिल, जिला साहिबगंज को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त कांड में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 329(2), 351(2), 352, 74, 78, 79, 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66 एवं 67E के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उचित पुलिस सुरक्षा के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
