By Ashok Anant
जोरी(चतरा): काली मंदिर में कोबना गांव के वर गुड्डू और लिचरी गांव की वधु आरती का विवाह समारोह चल रहा था, दोनों पक्ष शादी कार्यक्रम में मशगूल थे, तभी समारोह के अंतिम चरण में उस वक्त अफरा – तफरी मच गया जब दुल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष मे अचानक जमकर मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है की यह लड़का लड़की दोनों की स्वयं की मनमर्जी से प्रेम विवाह हो रहा था जिसमें दोनों पक्ष की राजी से काली मंदिर जोरी में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराए जा रहे थे और विवाह सम्पन्न भी हो गया लेकिन तभी दुल्हा पक्ष की ओर से दहेज का समान ले जाने या गाड़ी में लोड करने से इंकार किया गया तो इसपर दुल्हन पक्ष के लोग भी उग्र हो गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों को आंशिक चोट तथा वधु पक्ष से एक व्यक्ति का सर फोड़ दिया गया है। जानकारी के बाद मौके पर पहूँची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुजारी और समाजसेवी लोगों के पहल पर दोनों पक्ष को समझाकर लड़की की विदाई हुई।
