भारतीय वाणिज्य मंडल में रमेश चंद कटारिया पर्यावरण सलाहकार नियुक्त

360° Ek Sandesh Live

By Nutan

नई दिल्ली: 21 मई को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उद्यमियों के लिए कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स फॉर SC/ST एंड वूमेन एंटरप्रेन्योर्स (ICCSWE) ने रमेश चंद कटारिया को संगठन का सलाहकार (पर्यावरण) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। संस्था द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, कटारिया को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास पारिस्थितिकी जागरूकता तथा संस्थागत विकास से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन और सलाह देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके अनुभव, ज्ञान और पर्यावरण के प्रति समर्पण पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती हेमा एक्का ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को श्री रमेश चंद कटारिया के अनुभव का लाभ मिलेगा और वे पर्यावरणीय पहल एवं सामाजिक विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि ICCSWE वर्ष 2018 से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। संस्था का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और यह देशभर में उद्यमिता, सामाजिक उत्थान तथा आर्थिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Spread the love