भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

360° Ek Sandesh Live Politics

Amit Ranjan

सिमडेगा: भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना और जिला सचिव सफीक खान की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि बाबा साहब ने विस्तृत संविधान लिखा जो समयानुकूल परिवर्तनों को अपने अंदर समाहित करने की क्षमता रखता है। इसी वजह से भारत में आज भी लोकतंत्र मजबूत है।वही जिला सचिव सफीक खान ने कहा बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव मो सफीक खान, कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साबिर अंसारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष असीसन बिलुँग, युवा सचिव राजेश टोप्पो, मो सिकंदर, जावेद वारसी, जाफर खान सहित अन्य लोक उपस्थित थे।

Spread the love