बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति ने पंडालों का किया दौरा

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandeshlive Desk

रांची: 19 अक्टूबर 2023 को बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति में धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक एवं अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति माथारू बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति के पंडाल आये। इस क्रम में बिहार क्लब सभागार में बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय एवं बिहार क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा के द्वारा चुनरी एवं माता रानी का प्रतीक चिन्ह दे कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस मौके मुख्य रूप प्रदीप राय बाबू, रवींद्र वर्मा, संजय सिन्हा (गोपू), उज्जवल तिवारी, विनोद सिंह, रमेश सिंह, भास्कर वर्मा, सच्चिदानंद चौधरी, तपेश्वर केसरी, अमरनाथ साहू, राणा रणधीर, बादल सिंह, समीर,अशोक यादव, कमलेश यादव, समीर सिंह मुख्य रूप से आदि लोग उपस्थित थे।

Spread the love