बोकारो में रेलवे कर्मचारी का फंदे से लटका मिला शव

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

बोकारो: बोकारो के बारी कोऑपरेटिव क्षेत्र में रहने वाले रेलवे कर्मचारी विद्यासागर भारती का शव घर में फंदे से लटकता मिला। विद्यासागर बिहार के आरा जिले के रहने वाले थे और रेलवे में ग्रुप ‘सी’ पद पर कार्यरत थे।मृतक की बड़ी बहन पूनम कुमारी ने बताया कि वे पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे और लगातार मानसिक रूप से टूटते जा रहे थे। वे बोकारो जनरल हॉस्पिटल से इलाज करा रहे थे। बाद में उन्हें कोलकाता रेलवे अस्पताल रेफर किया गया। बीमारी के कारण वे कई महीनों से काम पर नहीं जा पा रहे थे। इससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। कर्ज का बोझ भी बढ़ता जा रहा था।मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी सोनी देवी के अलावा दो बच्चे हैं। बेटी मात्र 15 दिन की है और बेटा 5 साल का है। सेक्टर 12 पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Spread the love