जंगली हाथी के हमले से तीन घायल, क्षेत्र में भय का माहौल

Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ पंचायत अंतर्गत केवरकट्टा पहाड़टोली निवासी कृष्णा सिंह, जीवन कंडुलना, रंजित सिंह चटकटोली, नयाटोली तीनों व्यक्ति गुरूवार को सुबह हाथी के हमले से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर लचरागढ़ कांग्रेस पंचायत प्रभारी संजय पॉल केरकेट्टा, कांग्रेस नेत्री फुलकेरिया डांग, सुरेश द्विवेदी और पंचायत की मुखिया जिरेन मड़की घटनास्थल पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायल को इलाज हेतु कोलेबिरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉ मोहित सवईंयां ने सभी घायलों का इलाज किया। इधर घटना की जानकारी होने पर प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेलशन डुंगडुंग, श्यामलाल प्रसाद, दुतामी हेमरोम, प्रकाश बागे, सन्नी रिजवान, विनोद कुमार डब्ल्यू सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचकार घायलों का हाल जाना। वहीं उपस्थित डॉक्टर से घायलों का बेहतर इलाज करने की बात कही। संजय पॉल केरकेट्टा ने बताया की हाथी के हमले से तीन लोग घायल हो गए जिसमें से जीवन कंडुलना को ज्यादा चोटें आई हैं और बाकी दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं। कांग्रेस नेत्री फुलकेरिया डांग और सुरेश द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि केवरकट्टा पहाड़ टोली निवासी जीवन कंडुलना, पिता अनुप कंडुलना और कृष्णा सिंह पिता लौदरा सिंह सुबह करीब 5 बजे केवरकेट्टा चेक डेम के ऊपर महुआ चुन रहे थे, तथा चटकटोली नयाटोली निवासी रंजीत सिंह पिता चंद्रनाथ सिंह चुटिया नाला में मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में हाथी ने हमला करके घायल कर दिया। सूचना मिलते ही हम सब पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया। केवरकट्टा ग्राम पहुंचने के लिए पहुंच पथ भी अच्छी नहीं है। खेत और पगडंडियों से होते हुए एंबुलेंस पहुंची जहां ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को कुर्सी में बैठाकरएंबुलेंस तक लाया गया। लचरागढ़ पंचायत की मुखिया जिरेन मड़की भी बाल बाल बची मॉर्निंग वॉक के दौरान वो भी हाथी से कुछ दूरी में ही थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी कोलेबिरा सीएचसी पहुंची और वन विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर प्रिंस कुमार के द्वारा गंभीर रूप से घायल जीवन कडुंलना के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में नगद पांच हजार रूपया दिया।

कोलेबिरा विधायक प्रतिनिधि श्याम लाल प्रसाद ने कहा कि वन विभाग के द्वारा सिर्फ मुआवजा दे देना ही काफी नहीं है। वन विभाग और सरकार इसके लिए स्थाई समाधान निकाले। कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के कई प्रखंडों में आए दिन हाथी के हमले की सूचना प्राप्त होती हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि हाथी के गंतव्य स्थान पर हाथी कॉरिडोर बनाया जाए ताकि इसका शाश्वत समाधान हो। 4000 सहायता राशि देना ये किसी के जान की कीमत नहीं हो सकती इसलिए तत्काल हाथी कॉरिडोर बनाया जाए।

सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया ने कहा कि घायलों का बेहतर ढंग से इलाज हो। गंभीर रूप से घायल जीवन कंडुलना को तत्काल सहायता के लिए वन विभाग के द्वारा सहायता राशि दी गई है आगे की जो प्रक्रिया है वो की जा रही है। प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम ने कहा कि महुआ चुनने और मॉर्निंग वॉक के दौरान हाथी के हमले से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है वन विभाग से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।वहीं प्रखंड क्षेत्र के लोगों से अपील है कि वे लोग सचेत हाथी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने कहा कि विधायक और सांसद भी आश्वासन दिया है की अगर घायलों को रिम्स या अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाता है तो वे पूरी सहायता करेंगे। बाकी मुआवजे का जो प्रावधान है वन विभाग के द्वारा दिया जाएगा। हाथी के प्रकोप लगातार क्षेत्र में बना हुआ है। कांग्रेस कमेटी उनके परिवार वालों के साथ खड़ी है। यथासंभव उन्हें भी सहायता दी जाएगी।

वन विभाग के प्रिंस कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी होने पर वन विभाग की टीम पटना स्थल और अस्पताल गई यहां गंभीर रूप से घायल परिजनों को तत्काल सहायता राशि दिया गया बाकी घायलों के समुचित इलाज हेतु प्रयास किया जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश बागे और कोषाध्यक्ष सन्नी रिजवान भी सूचना मिलते ही कोलेबिरा सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना,प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश बागे ने कहा कि पंचायत क्षेत्र कार्यकर्ताओं के माध्यम से उन्हें हाथी के हमले की सूचना मिली थी। घायलों के परिजन के सहायता के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार उनके साथ हैं