News by Mustaffa
मेसरा (रांची): क्षेत्रवासियों की समस्याओं के ऑन-द-स्पॉट समाधान के लिए बीआईटी मेसरा ओपी में एक विशेष जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 02 अक्टूबर (दिन शुक्रवार) को पूर्वाहन 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सदर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अपनी किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा समस्या लेकर इस शिविर में बेझिझक पहुँचें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आम जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
