नारी न्याय ,हम तैयार है शिविर का आयोजन मे कांग्रेसियों ने बढ चढकर हिस्सा लिया

360° Ek Sandesh Live


रांची: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के सयुक्त निर्देश पर रांची महानगर महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष नीतू देवी की अध्यक्षता में हिंदपीढी,हटिया, किशोरगंज में नारी न्याय, हम तैयार हैं शिविर का बुÑधवार को आयोजन किया गया। मौके पर रांची महानगर महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष नीतू देवी ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचाननी चाहती क्योंकि महिलाओं को घर संवारने और चलाने की संपूर्ण जिम्मेवारी होती है। वर्तमान भाजपा के मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई, इससे गृहणियां सबसे ज्यादा प्रभावित और प्रताड़ित है। उज्ज्वला योजना के द्वारा महिलाओं को फ्री गैस सिलेंडर दिया गया लेकिन आर्थिक दंगी के कारण दोबारा गैस सिलेंडर को भरा नहीं सकी। इसलिए चाहिए की 2024 में मोदी सरकार को आम चुनाव में सत्ता से बेदखल करने के लिए आगे आएं।इस अवसर पर प्रखंड महिला अध्य्क्ष संध्या देवी, रीता देवी, निर्मला कुमारी सीमा हेमरोम और प्रखंड अध्यक्ष राज अरोड़ा और सुममी देवी जी उपस्थित हुई।