KETU SINGH
रामगढ़: गोला प्रखंड में कुरमी /कुड़मी विकास मोर्चा का बैठक झिझरीटांड़ के इंडियन पब्लिक स्कूल मगनपुर में रखा गया। जिसकी अध्यक्षता नव कुमार महतो एवं संचालन कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र महतो ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि कुरमी/कुड्मी विकास मोचो के केन्द्रिय अध्यक्ष शीतल आहेदार एवं विशिष्ट अतिथि कुरसी/ कुडमी विकास मोचो के केन्द्रिय उपाध्यक्ष प्रदीप महतो उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से रेल टेका का समीक्षा किया गया। वही कमेटी का विस्तार करते हुए सात पंचायत का पंचायत प्रभारी बनया गया। बैठक में कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा मोराबादी मैदान रांची में 18 फरवरी 2024 को एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शीतल ओहदार ने कहा कि सरकार हमलोगों की लम्बे समय से चली आ रही मांगो पर विचार करने की बात कही है। सरकार पंद्रह दिन का समय लिया है। यदि ससमय मांगो को पूरा नही करती है तो दिल्ली के केंद्रीय कार्यालय का कुरमी/कुड़मी समाज जोरदार घेराव करेगी। मौके पर संतोष महतो, अशेष कुमार महतो, अकाश कुमार बादल, रणधीर कुमार, बसरिया, अभिषेक कुमार, बीसू महतो, तीजू महतो, सुरेंद्र महतो एवं सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित थे।