राज्यपाल ने स्वयं गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौपा

360° Ek Sandesh Live

SUNIL KUMAR VERMA

राँची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं गणना प्रपत्र भरकर एवं उस पर हस्ताक्षर कर 63-राँची विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-16 की बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) मंजू कच्छप को सौंपा। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड के. रवि कुमार, राँची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री तथा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, राँची कुमार रजत उपस्थित थे।
राज्यपाल ने राज्य के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से आह्वान किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जब बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) उनके घर गणना प्रपत्र लेकर आएँ, तो वे उसे तत्काल भरकर हस्ताक्षर सहित बीएलओ को उपलब्ध कराएँ, ताकि प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जा सके। राज्यपाल ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को इस महत्वपूर्ण अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके समर्पित प्रयासों से राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से दर्ज किया जा सकेगा।

Spread the love