स्वच्छता का संदेश लेकर गांव पहुंचीं डीवीसी कोनार डैम की टीम

360° Ek Sandesh Live

बड़की चिदरी दुर्गा मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

विष्णुगढ़/हजारीबाग : स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत डीवीसी द्वारा विस्थापित गांव बड़की चिदरी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान डीवीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की पहली शर्त है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास नियमित साफ-सफाई रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। अभियान के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर डॉक्टर बी.एन. मंडल, वरीय प्रबंधक विशाल यादव, प्रबंधक चंदन कुमार, सुनील कुमार, राउत सोरेन (असैनिक) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों में सोहन साव, धनेश्वर महतो, सिकंदर समेत कई लोगों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

Spread the love