उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

360° Education States

Eksandesh Desk

लोहरदगा : सोमवार को बाल विकास विद्यालय छत्तर बगीचा लोहरदगा में सत्र 2022- 24 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाल विकास विद्यालय संचालक दिनेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को आगे की शिक्षा के बारे में जानकारी दी।‌ और उन्होंने ने कहा कि शिक्षा जीवन का बहुत मजबूत पाठ है। मनुष्य का अस्तित्व शिक्षा, ज्ञान लेकर बनते हैं। शिक्षित व्यक्ति जीवन की हर मुमकिन पार करता है। मौके पर प्रधानाध्यापक शिवनारायण कुमार ने कहा कि विद्यालय सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। सम्मान समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं जैसे गोपाल साहू, रेखा देवी, मनोनिता तिर्की, पुष्पा सिंह, मंजू देवी, निर्मला देवी, नितू कच्छप,किरण तिर्की,प्रितिलता समेत छात्र -छात्राएं शामिल हुये।‌

Spread the love