बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में सीएम हेमंत सोरेन का उल्टा लटका बोर्ड

360° Ek Sandesh Live

बड़कागांव : प्रखंड मुख्यालय में सीएम हेमंत सोरेन का बोर्ड उल्टा लटका हुआ है। बताया जाता है कि कई दिनों से बोर्ड उल्टा पड़ा है, इस पर किसी भी ब्लॉक के पदाधिकारी को ठीक करने का समय नहीं है, इसलिए आज तक उल्टा बोर्ड लटका हुआ है। बताते चलें कि इससे पूर्व भी जब झारखंड का नया लोगो लागू किया गया था तो बरसों बाद तक भी पुराना लोगो को ही बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में लगा हुआ रहा था । समाचार पत्रों में छपने के प्रशासन को होश आया और तुरंत नया लोगों लगाया गया।

Spread the love