झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल ने दिलाई गर्मी से राहत, बुधवार से फिर बढ़ेगा तापमान

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड के अधिकांश जिलों में मंगलवार को बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बुधवार से तापमान में फिर वृद्धि होने की आशंका है। इससे गर्मी फिर से बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहने और गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

यह स्थिति हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते पैदा हुई है। वहीं रांची और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर कड़ी धूप रही। इससे गर्मी का एहसास हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री जमशेदपुर में 37.1, डालटेनगंज में 35.8 और बोकारो में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।