NEWS BY ASHOK ANANT
सिमरिया (चतरा) चतरा जिला के अंतर्गत सिमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोठाई गांव के पास बगरा-लावालौंग रोड के किनारे जंगल से दो अफ़ीम तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.113 किलोग्राम अफ़ीम इसकी कीमत अंतरराज्यीय बाजार में 2.5 लाख है और दो ओप्पो (Oppo) कंपनी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। वहीं, पुलिस को देखकर एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
गुप्त सूचना पर गठित की गई थी छापेमारी टीम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 मई 2026 की शाम को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोठाई गांव के समीप बगरा-लावालोंग रोड के किनारे जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से अफ़ीम की खरीद-बिक्री (डीलिंग) करने के लिए जुटे हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया ।
जैसे ही छापेमारी दल गोठाई के पास पहुंची तो, पुलिस के वाहनों को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने खदेड़कर दो व्यक्तियों को मौके पर ही दबोच लिया गया। जबकि उनका एक साथी जंगल की ओर भाग निकला। छापेमारी दल शामिल:
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, अंचलाधिकारी सिमरिया, सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह और सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे।
