विद्यामंदिर क्लासेस ने लॉन्च किया विआईक्यु 2026, कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 100% तक की छात्रवृत्ति और 2.5 करोड़ तक के पुरस्कार

Education

Eksandeshlive Desk

जमशेदपुर : देश के अग्रणी प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थानों में से एक विद्यामंदिर क्लासेस (विएमसी) ने अपने वार्षिक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति एवं टैलेंट आइडेंटिफिकेशन एग्जाम विद्यामंदिर इंटेलेक्ट क्वेस्ट (विआईक्यु) 2026 की घोषणा की है। यह परीक्षा वर्तमान में कक्षा 5 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। विआईक्यु 2026 का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रतिभा और क्षमता की प्रारंभिक स्तर पर पहचान करना है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्र अपनी योग्यता का मूल्यांकन करने के साथ-साथ 100% तक की छात्रवृत्ति, कुल ₹2.5 करोड़ तक के नकद पुरस्कार तथा आईआईटी-जेईई, नीट, ओलंपियाड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में सहायक विभिन्न शैक्षणिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

इस वर्ष परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा, ताकि देशभर के अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग ले सकें। ऑफलाइन परीक्षा 4 अक्टूबर (दिल्ली-एनसीआर के बाहर), 11 अक्टूबर, 18 अक्टूबर तथा 1 नवंबर (केवल एनसीआर) को आयोजित होगी। वहीं ऑनलाइन परीक्षा 4, 10, 17 और 24 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को विभिन्न मॉर्निंग और ईवनिंग स्लॉट्स में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर विद्यामंदिर क्लासेस के सह-संस्थापक एवं IIT दिल्ली के पूर्व छात्र संदीप मेहता ने कहा, “हर विद्यार्थी में अपनी एक अलग क्षमता होती है और सही समय पर सही मार्गदर्शन उसके भविष्य को नई दिशा दे सकता है। विआईक्यु के माध्यम से हमारा उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रवृत्ति और व्यवस्थित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

Spread the love