शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का हुआ आगाज

Ek Sandesh Live Sports

दर्शक खेल का आनंद लें और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं : डीएसपी

संत जेवियर कॉलेज मांडर और लोयो की टीम पहुंची क्वाटर में

Eksandeshlive Desk

रांची: शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास के तत्वावधान में आयोजित रांची जिला अंतर्गत मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा स्थित खेल मैदान में एक सितंबर को शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का उदघाटन मैच रिमझिम क्लब बांसजाड़ी व खूनी-11 की टीम के बीच खेला गया। इसमें खूनी-11 की टीम 1-0 गोल से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने फुटबॉल को किक कर किया। उनके साथ मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली, बंझिला मुखिया सोहंती एक्का, पितरुस खलखो, मो. साकिब सहित अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौंसला बढ़ाया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने शहीद एतवा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मौके पर मुख्य अतिथि खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने कहा कि दूर-दराज से लोग इस मैच को देखने आते हैं। दर्शकों से अनुरोध है कि वे खेल का आनंद लें और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। पिछले साल फाइनल मैच को मैंने देखा है, हज़ारों लोग जुटते हैं। यहां खिलाड़ी भी बड़े उत्साह के साथ खेलते हैं। यहां दर्शक भी काफी अनुशासित रहते हैं। आप सभी इस जज्बे को बरकरार रखें। डीएसपी ने कहा कि जब कभी हमारी या प्रशासन की जरूरत होगी हम आपके साथ हैं।

अन्य मुकाबलों में इन टीमों ने दर्ज की जीत:
वहीं मंगलवार को अन्य मैच में संत जेवियर इंटर कॉलेज मांडर ट्राइब्रेकर में दर्श युवा विकास क्लब महुआजाड़ी 4-3, हीरानागपुर संघ नारों ने राइजिंग स्टार क्लब परयागो को 3-1, जय मसीह गिरजाटोली लोयो ने अरविंद ब्रदर्स हुरहुरी को 5-3 गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
वहीं दूसरे राउंड में संत जेवियर कॉलेज मांडर ने खूनी-11 को ट्राइब्रेकर में 4-1 और जय मसीह गिरजाटोली लोयो ने हीरानागपुर संघ नारों को 3-0 से हराकर क्वाटर फाइनल में जगह पक्की कर ली। दो सितंबर को पहला मैच एनएफसी पोखरटोली और 11-जेन जी के होगा। मैच के सफल संचालन में रेफरी के रूप में शाहिद परवेज, आयोजन समिति के संरक्षक पितरुस खलखो, लखो उरांव, मो. शकिब (छोटू), मो. अबदुल, तारिक अंसारी, विनोद खलखो, रंजीत खलखो सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love