फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा के असली नायक और हमारे स्वास्थ्य के संरक्षक हैं: डॉ मंजुला सिन्हा

Education Ek Sandesh Live Health

फ्लोरेंस संस्थान में धूमधाम से मना वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस

MUSTFA

​मेसरा (रांची): ओरमांझी प्रखंड के ईरबा स्थित फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में 25 सितंबर को वर्ल्ड फार्मासिस्ट दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित एवं केक काटकर की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीत लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि (क्रिटिकल केयर व न्यूरो एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) डॉ मंजुला सिन्हा ने कहा, फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा के असली नायक और हमारे स्वास्थ्य के संरक्षक हैं, जो जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात अथक प्रयास करते हैं। ​विशिष्ट अतिथि मेदांता हॉस्पिटल के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ तापस कुमार साहू ने फार्मासिस्टों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, डॉक्टरों, नर्सों और मरीजों के बीच फार्मासिस्ट एक मजबूत कड़ी हैं। वे नवीनतम शोध व दवाओं की सही जानकारी हम तक पहुंचाकर सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करते हैं। वहीं, संस्थान की सचिव ज़िन्नत कौशर ने कहा, हमारा संस्थान ऐसे दक्ष और समर्पित फार्मेसी पेशेवरों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो आने वाले समय में समाज और देश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दे सकें। ​इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ नाजनीन कौशर, डॉ शाहीन कौशर, प्राचार्य डॉ मनोज कुमार सहित आशुतोष बेहरा, सास्वती जैना, शक़ील परवेज़, मजहर अंसारी, आदित्या पवन, महीतोष प्रधान सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Spread the love