कांग्रेस में उर्जा की कमी नहीं : गुलाम अहमद मीर

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil verma

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर साहब अपने दो दिवसीय प्रवास में आज रांची पहुंचे, जहां मोराहबादी स्थित संगम र्गोडन में प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित अभिनन्दंन समारोह में शिरकत किया। सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नवनियुक्त प्रभारी को शॉल एवं बिरसा मुण्डा का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अभिनन्दंन समारोह में मंत्रीगण, विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित जिला से आये काफी संख्या में कांग्र्रेस की कार्यकर्ता शामिल हुए।इससे पूर्व झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर का बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार स्वागत किया। अभिनंदन समारोह स्थल आने के क्रम में बिरसा चौक पर बिरसा मुण्डा के प्रतिमा पर झारखण्ड प्रभारी ने माल्यार्पण किया। स्टेट गेस्ट हाउस आने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने झारखण्ड प्रभारी का बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक में स्वागत किया। स्वागत सम्मारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखण्ड के अभिवादन से हम भाव-विभोर है। झारखण्ड कांग्रेस में उर्जा की कमी नहीं है, यह अभी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे और राहुल गांधी के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कि झारखण्ड जैसे गौरवमय प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है। इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि आप सबों के सहयोग से हम पूरी तरह आपके उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को प्रथमिकता दी जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने सब को साथ लेकर चलती आई हैं और आगे भी चलती रहेगी।उन्होंने कहा कि जिस देश में सुई का निर्माण नहीं होती थी आज वहां हवाई जहाज से लेकर सेटेलाईट का निर्माण हो रहा है, जो कांग्रेस की देन है और हम सबों के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा मैंने बहुत सारे प्रदेश में देखा है। जहां बीस से तीस सालों तक कांग्रेस की सरकार नहीं आई है। फिर भी वहां के कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी नहीं देखी गई । वो आज भी तैयार हैं 2024 चुनाव के लिए आप के लिए बहुत खुशी की बात है प्रदेश में आपकी सरकार है। इसलिए आपसभी नेता एवं कार्यकर्ताओं को चार गुणा उत्साह के साथ पार्टी के लिए सर्मिपत होकर कार्य करना होगा और आने वाले 2024 में हम हैं तैयार जो कांग्रेस पार्टी का नारा दिया गया है। उसको साकार करना होगा और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के साथ जो मिल कर कार्य किये हैं उसे गुलाम अहमद मीर साहब के साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने संबोधन में कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत करते हुए 14 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए हमें दृड संकल्प करना होगा। हमें प्रभारी का जो भी मार्ग दर्शन प्राप्त होगा हम पुरी तरह से उसे जमीन पर उतारने का प्रयत्न करेंगे। हम पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की कमिटी का निर्माण कर चुकें हैं। हम उसे पुरी मजबूती से लेकर 2024 के चुनाव में उतरेंगे। एआईसीसी के सचिव प्रणव झा ने कहा कि झारखण्ड के कार्यकर्ता 2024 के लिए पूरी तरह तैयार रहें। लोकतंत्र को बचाना है, संविधान की रक्षा करनी है और इसका दायित्व कांग्रेस के कंधों पर जाता है। अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करने वालों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरॉंव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप कुमार बलमुचू, सुखदेव भगत आदि शामिल हैं। प्रसाद सिंह, कालीचरण मुण्डा, अनादि ब्रह्म, प्रदीप तुलस्यान, फुरकान अंसारी, ददई दूबे, रवीन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ0 एम0 तौसीफ, निरंजन पासवान, चंचल चटर्जी, संजय पाण्डेंय, मंजूर अहमद अंसारी, केदार पासवान, रमा खलखो, केशव महतो कमलेश, अशोक चौधरी, अजय नाथ शाहदेव, गजेन्द्र सिंह, अमरेन्द्र सिंह, मदन मोहन शर्मा, शिव कुमार भगत, राजेश सिन्हा सन्नी, डॉ0 राकेश किरण महतो, भीम कुमार, डॉ0 कुमार राजा, नवल किशोर, उपेन्द्र सिंह, अजय सिन्हा, जगदीश साहू, शांतनू मिश्रा, विजय खान, महेश साहू, के के राम, अजय शर्मा, शमशेर आलम, रोशन बरवा, रामा राउत, राज कुमार यादव, रमा ठाकुर, पुनीत हेम्ब्रम, डॉ0 बिरसा उरॉंव, अजीत राय, जावेद अंसारी, प्रिंस सिंह, बिनोद कुशवाहा, छोटू सिंह, राकेश सिंह, संतोष सिंह, जैश रंजन पाठक, प्रमोद सिंह, जोसाई मार्डी, छोटू सिंह, सोनल शांति, डॉ0 संजय सिंह, बरकातुल्ला खान, रवीन्द्र वर्मा, सुरेश सिंह, रामभजन सिंह मुण्डा, कृष्णा कुमार, बरतु मुण्डा, मुन्ना मुण्डा, विश्राम महतो, मुमताज खान, शमशाद अंसारी, बेबी सिन्हा, बॉबी भगत, संतोष मण्डल, नेसार खान, सुखेर भगत, झबरू बरवा, कमलेश कुमार पाण्डेंय, देव शर्मा, कुमार रौशन, अमरनाथ मुण्डा सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

सतीश पॉल मुंजनी
चेयरमैन, मीडिया विभाग,
प्रदेश कांग्रेस कमिटी