Eksandeshlive Desk
रांची : मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में ग्लोबल लीडर मोटोरोला, जिसे टेक्नोलॉजी रिसर्च फर्म टेकआर्क ने भारत का अग्रणी एआई स्मार्टफोन ब्रांड माना है, ने देश में अपनी मजबूत विकास गति जारी रखी है। आईडीसी क्वार्टली मोबाइल फोन ट्रैकर की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की पहली तिमाही में मोटोरोला टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांड्स में शामिल हो गया है। 2024 की पहली तिमाही में 9वें स्थान से 2026 की पहली तिमाही में 5वें स्थान तक पहुंचकर मोटोरोला ने पिछले दो वर्षों में भारतीय स्मार्टफोन उद्योग में सबसे मजबूत ग्रोथ में से एक दर्ज की है।
इस दौरान कंपनी का मार्केट शेयर 4.6% से बढ़कर 8.9% हो गया है। यह उल्लेखनीय बढ़त सार्थक इनोवेशन, अलग डिजाइन, प्रीमियम अनुभव और सभी सेगमेंट में उपभोक्ता-केंद्रित रणनीति के कारण संभव हुई है।मोटोरोला की लगातार बढ़ती रफ्तार के पीछे उसका विस्तारित पोर्टफोलियो है, जिसमें मोटो जी, मोटोरोला एज, रेजर और हाल ही में लॉन्च की गई मोटोरोला सिग्नेचर सीरीज़ शामिल हैं। पूरे पोर्टफोलियो में मोटोरोला ने असाधारण फॉर्म फैक्टर्स, नए रंग, मटेरियल्स और फिनिश, एडवांस्ड कैमरा सिस्टम, एआई-पावर्ड इमेजिंग, इमर्सिव डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और अन्य जरूरी इनोवेशन पर लगातार ध्यान दिया है।हाल ही में लॉन्च किया गया मोटोरोला रेज़र फोल्ड मोटोरोला की प्रीमियम इनोवेशन लीडरशिप को और मजबूत करता है।
