उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रामरेखा मेला की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया

360° Ek Sandesh Live Religious

Amit Ranjan

सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सिमडेगा सौरभ कुमार पहुंचे रामरेखा धाम। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रामरेखा मेला की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रामरेखा धाम विकास समिति के सदस्यों एवं मंदिर के मुख्य पुजारी से मुलाकात की एवम मेला की व्यवस्था से संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही मेला के सफल समापन की दिशा में आवश्यक विमर्श किया। उन्होंने जगह -जगह पर सुनिश्चित पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उराॅंव, रामरेखा धाम समिति के सदस्य ओमप्रकाश साहू, जिला नजारत उपसमाहर्ता -सह- समाज कल्याण पदाधिकारी, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सिमडेगा सदर -सह- अंचलाधिकारी पाकरटांड़ मो० इम्तियाज अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रनयर खलखो, ,उत्पाद अधीक्षक, जितेन्द्र कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, मुकेश कुमार, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जयप्रकाश चौधरी ,थाना प्रभारी पाकरटांड़ एवं अन्य उपस्थित थे।