नहाने के दौरान तालाब में डूबने से पिता-पुत्र की मौत

360°

Eksandeshlive Desk

गिरिडीह : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरदाग में तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। बताया जाता है कि रविवार को मृतक बाइक लेकर अपने पुत्र के साथ तालाब नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से पिता और पुत्र दोनों की डूबने से मौत हो गई है। जब काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जहां तालाब के पास बाइक कपड़ा मोबाइल देखा गया।

इसके बाद लोगों ने तालाब में डूब कर खोजबीन शुरू की, जहां पिता और पुत्र का शव तालाब से निकला गया। मृतक सुजय मल्लिक (45) और पुत्र दीप मल्लिक (10) की पहचान हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक आसनसोल वर्दवान का रहने वाला बंगाली परिवार से जुड़ा हुआ है और दुर्गा पूजा में अपने ससुराल आया हुआ था। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेजा है।

Spread the love