चंद्रवंशीयों ने निकाला भव्य जुलूस, महाराज जरासंध की प्रतिमा का किया विसर्जन

360° Ek Sandesh Live

प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर चंद्रवंशी समाज के बैनर तले सोमवार को महाराज जरासंध की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर एक भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत राजागढ़ से हुई, जो रामपुर, कसमार, महावीर स्थान, न्यू शिव मंदिर रोड, ब्लॉक रोड होते हुए जयप्रकाश डैम पहुंचा। यहां भक्तिमय वातावरण में महाराज जरासंध की प्रतिमा का विधिवत रूप से विसर्जन किया गया।जुलूस में समाज के युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरा वातावरण “जय महाराज जरासंध” “जय मगधेश” के जयघोष से गूंज उठा।पूजा समिति के सचिव विकास कुमार उर्फ बिक्कू सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाराज जरासंध जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अपने समाज के प्रति सेवा,एक जुटता और समर्पण की भावना जागृत करना है। जुलूस शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विजय राम चंद्रवंशी, विश्वनाथ राम चंद्रवंशी, दामोदर चंद्रवंशी, निर्मल राम,मिथलेश कुमार सोनू, पवन कुमार चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित हुए।

Spread the love