आरपीएफ रांची ने 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live


Ashok Dwivedi


रांची: रेलवे सुरक्षा बल, रांची ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। बताते चले कि कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सतर्क के तहत शुक्रवार को रांची की आरपीएफ पोस्ट व फ्लाइंग टीम सहित पोस्ट कमांडर के साथ पर्यवेक्षण में रांची रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं के विरुद्ध सघन चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस में कोच संख्या ए-1 के सीट संख्या 31 पर एक संदिग्ध व्यक्ति को एक काले रंग के ट्रॉली बैग व एक काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ देखा गया। संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम राजेंद्र सिंह (उम्र लगभग 72 वर्ष), पिता- स्व. यादुबीर सिंह, निवासी- दौलतपुर, थाना- फतुहा, जिला- पटना (बिहार) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 18 बोतल अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 14,000 रूपये आंकी गई। पूछताछ में राजेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि उसने यह शराब रांची के रातू क्षेत्र से खरीदी थी व ट्रेन से बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने का इरादा था। इसके उपरांत उसे ट्रेन से उतारकर जब्ती की कार्रवाई की गई व उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे व जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए शनिवार को आबकारी विभाग, रांची के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक सूरज पांडेय, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार, स्टाफ डी. प्रसाद व आरके सिंह शामिल थे।

Spread the love