by Mustaffa
मेसरा (रांची): ओरमांझी पुलिस ने तापे स्थित बंद पड़े राइस मिल में हुई लूटपाट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में अनिल कुमार रवि (28 वर्ष,रामगढ़),मुबारक अंसारी (55 वर्ष,रजरप्पा-रामगढ़) और शमीम खान (36 वर्ष,सिरतनगर-रांची,रामगढ़) शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया एक टेम्पू और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची के निर्देशन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहयोग और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार,जांच में यह बात भी सामने आई कि वादी द्वारा लूट के सामान व नकद को आवेदन में बढ़ा-चढ़ाकर दर्शाया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार रवि का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
