By अशोक अनन्त
(चतरा) चतरा पुलिस को एकबार फिर नशे कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है।गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी टीम के नेतृत्व कर रहे सिमरिया SDPOनागरगोजे शुभम भाऊ साहेब (IPS) ने कुंंदा थाना क्षेत्र के तेगम गांव से छापामारी टीम ने जलेश कुमार के घर से 7.540 kg अफीम, 293.900 kg डोडा, एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और वीवो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन ज़ब्त किया है। ये बातें चतरा SP अनिमेष नैथानी ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। SP ने बताया कि 22 साल के जलेश कुमार महतो, पिता फुलेश्वर महतो, गांव तेगम, थाना-कुंदा, जिला चतरा को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि वह अपने घर में अवैध रूप से अफीम और डोडा रखकर व्यापार करने के मकसद से रख रहा था। इस संदर्भ में कुंदा थाना कांड संख्या 0-52/2026, दिनांक 24.07.2026, धारा-15/18/27/29 NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों को अफीम तस्करों की संपत्ति की जांच करने का आदेश दिया गया है। NDPS अभियोक्ताओं के खिलाफ संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो सकती है। एक सवाल के जवाब में बताया कि जब्त अफीम की अंतराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
छापामारी टीम में नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब (IPS) SDPO सिमरिया, पुलिस सब-इंस्पेक्टर प्रिंस कुमार सिंह, थाना प्रभारी कुंदा,असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार मंडल और कुंदा थाने के सशस्त्र बल शामिल हैं।
