शक की आग में स्वाहा हुआ गृहस्थी का सपना: पति ने खुद के घर को फूंका

By Mustaffa ​नेवरी गांव की घटना: सालभर का अनाज और सारा सामान जलकर राख,ग्रामीणों ने पाया काबू मेसरा (रांची): आपसी विवाद और शक का अंत कितना भयानक हो सकता है,इसकी बानगी शुक्रवार को बीआईटी मेसरा क्षेत्र के नेवरी गांव में देखने को मिली। यहाँ अनिल कुमार महतो नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से विवाद के […]

Continue Reading

पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 10 पत्रकारों को सुधा सिन्हा मेमोरियल सम्मान

रोजलिन लकड़ा, किसलय और कुलदीप सिंह दीपक को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड Eksandeshlive Desk रांची : रांची की पहली महिला पत्रकार सुधा सिन्हा की स्मृति में सुधा सिन्हा मेमोरियल पत्रकारिता सम्मान समारोह शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। सुधा अरमान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ‘रे ऑफ होप’ एवं रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में […]

Continue Reading

दर्दनाक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

Nutan Kachhapलोहरदगा: जिला के कुड़ू थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 143ए पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कुड़ू-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर चीरी पुलिया के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ समय तक युवक सड़क किनारे घायलावस्था में पड़ा रहा। […]

Continue Reading

चतरा रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस

By अशोक अनन्तचतरा: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भवन चतरा में शुक्रवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. सतेन्द्र प्रसाद द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने रेड क्रॉस के संस्थापक और संगठन के मानवीय कार्यों को याद करते हुए इसके उद्देश्यों पर विस्तार से […]

Continue Reading

अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील

By Ashok Anant चतरा : उपायुक्त ने अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को डीएमओ के मौजूदगी में सील कर दिया है। अवैध तथा गाइडलाइन को धत्ता बताते हुए संचालित क्रेशर ऑनर के विरुद्ध जिले के गड़के गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर अवैध रूप से संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर के […]

Continue Reading

कोलकाता पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा-अर्चना

Eksandeshlive Desk कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार सुबह बीएसएफ के विशेष विमान से दिल्ली से कोलकाता पहुंचे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी और “भारत माता की जय” तथा “जय […]

Continue Reading

सहरसा में मिड-डे मील से फिर बिगड़ी बच्चों की तबीयत, भोजन में सांप का हिस्सा मिलने का आरोप

Eksandeshlive Desk सहरसा : बिहार के सहरसा जिले में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) को लेकर लगातार दूसरे दिन बड़ा मामला सामने आया है। महिषी प्रखंड के एक सरकारी स्कूल में गुरुवार को करीब 250 बच्चों के बीमार पड़ने की घटना के बाद शुक्रवार को सौरबाजार प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय मुरचा में मिड-डे मील खाने […]

Continue Reading

तमिलनाडु में टीवीके को सरकार बनाने का न्योता न मिलने पर कांग्रेस का राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Eksandeshlive Desk चेन्नई : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तमिलगा वेत्रि कझगम (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किए जाने पर कांग्रेस ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्यपाल संवैधानिक परंपराओं की अनदेखी करते हुए केंद्र सरकार के दबाव […]

Continue Reading

शांति प्रयासों के बीच तेहरान से लेकर होर्मुज तक तनाव, अमेरिका ने किया हवाई हमला, ईरान ने भी दिया जवाब

Eksandeshlive Desk तेहरान/वाशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे शांति प्रयासों के बीच तेहरान से लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य तक तनाव बढ़ गया है। ईरान की सेना ने कहा कि अमेरिकी सेना ने तटीय जलक्षेत्र में एक ईरानी तेल टैंकर और संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह बंदरगाह के पास दूसरे जहाज को निशाना बनाया। […]

Continue Reading

नेपाल में बस्तियां खाली कराए जाने का विरोध, देश भर में भूमिहीनों का विरोध प्रदर्शन

Eksandeshlive Desk काठमांडू : नेपाल में बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के बस्तियां खाली कराए जाने के बाद देशभर के भूमिहीन लोग सड़क पर उतर आए हैं। काठमांडू की 16 बस्तियों से नौ दिनों में 15 हजार से अधिक लोग विस्थापित किये जा चुके हैं। सरकारी और सार्वजनिक जमीन पर बने अनधिकृत ढांचों को हटाने के […]

Continue Reading