सिमडेगा पुलिस की त्वरित कार्रवाईः लापता दो बच्चियों को राँची से किया बरामद

AMIT RANJAN सिमडेगा: 25 सिंतंबर को कोलेबिरा थाना क्षेत्र निवासी एक आवेदिका द्वारा एएचटीयू. थाना में अपनी 13 वर्षीय लापता पुत्री की खोजबीन हेतु एक लिखित आवेदन दी गई। परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन किए जाने के उपरांत भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पा रहा था। प्राप्त आवेदन के आधार पर […]

Continue Reading

मारपीट व स्कूटी क्षतिग्रस्त करने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में AMIT RANJAN कोलेबिरा: थाना क्षेत्र के कॉलेज टोली में मारपीट एवं स्कूटी क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहुटोली निवासी लक्ष्मी प्रसाद उर्फ सत्यदेव प्रसाद, […]

Continue Reading

बच्चे की तरह करें पौधों की देखभाल: मनरखन महतो

MUSTFA मेसरा : राजधानी रांची के बीआईटी मोड़ केदल स्थित मनरखन महतो बीएड कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई के तत्वावधान में भव्य पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के अध्यक्ष मनरखन महतो की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा […]

Continue Reading

सड़क पर खड़े वाहनों पर कसेगा शिकंजा, चालान के साथ होगी जेल

​MUSTFAमेसरा/ओरमांझी (​रांची): जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसे से सबक लेते हुए रांची पुलिस ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर अवैध व बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ निर्णायक अभियान छेड़ दिया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम ने बीआईटी मेसरा ओपी के नेवरी गोलचक्कर और ओरमांझी (एनएच-20) समेत विभिन्न इलाकों में सघन […]

Continue Reading

नशेड़ी बंदरिया का हाई-वोल्टेज ड्रामा

शराब दुकान में घुसकर बोतलें तोड़ीं, पीकर पेटियों पर ही सोई MUSTFA मेसरा (​रांची): ओरमांझी प्रखंड मुख्यालय के समीप बांके बिहारी मार्केट स्थित एक शराब दुकान में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदरिया दुकान के अंदर घुस आई। दुकान में दाखिल होते ही उसने शराब की कई बोतलें […]

Continue Reading

परशुराम नगर चौखड़ा में धूमधाम से मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

अशोक अनन्त हंटरगंज (चतरा ): प्रखंड के चौखड़ा स्थित परशुराम नगर में जन कल्याण सेवा न्यास के तत्वावधान में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।मुख्य अतिथि […]

Continue Reading

वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजा चतरा शहर

12 चयनित स्थलों पर 2,444 लोगों ने एक स्वर में किया राष्ट्रगीत का गायन अशोक अनन्त चतरा: राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 सितंबर शुक्रवार को दीभा स्थित स्थानीय इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर के तत्वावधान में नमामि भारतम् कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। ठीक सुबह के 11 बजे चतरा […]

Continue Reading

ओरमांझी में वंदे मातरम की गूंज: राष्ट्रभक्ति के प्रवाह में बहे छात्र और शिक्षक

MUSTFA मेसरा(रांची): ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को सामूहिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ओरमांझी एवं कुल्ही सहित कई स्कूलों में एक साथ गूंजे राष्ट्रगीत के स्वर से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया और माहौल ओतप्रोत हो उठा। ​कार्यक्रम […]

Continue Reading

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट मिला खोया मोबाइल

MUSTFA मेसरा (​रांची): आम जनता की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान की दिशा में रांची पुलिस ने एक और सराहनीय पहल की है। शुक्रवार को ओरमांझी थाना परिसर में रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान न सिर्फ ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता […]

Continue Reading

हाथी के हमले से 69 वर्षीय वृद्ध की मौत

AMIT RANJAN बानो: प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के वृंगाटोली मारिकेल निवासी 69 वर्षीय डगर सिंह, पिता घुरण सिंह की हाथी के हमले में मौत हो गयी। घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढे 12 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डगर सिंह अपने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत की ओर जा रहे थे। इसी […]

Continue Reading